फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Moving car became a ball of fire, two scorched

चलती कार बनी आग का गोला, दो झुलसे

Mon, 25 Jul 2022 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Moving car became a ball of fire, two scorched
बेहट में कार में लगी आग - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। एसबीआई शाखा के बाहर एक नैनो कार में अचानक आग लग गई। इससे पहले उसमें सवार लोग कुछ समझ पाते कार आग का गोला बन गई। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। दोनों युवक झुलस गए। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। मोहल्ला महाजनान निवासी सुलेमान व उसके परिवार का ही युवक जैद अपनी नैनो कार से घर जा रहे थे। मोहल्ला खालसा में एसबीआई शाखा के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। कार चला रहे सुलेमान ने जब तक ब्रेक लगाए कार आग का गोला बन गई थी। लोगों की भीड़ ने उन्हें बड़ी मुश्किल से आग की लपटों के बीच से बाहर निकाला। इस दौरान दोनों झुलस गए। जैद गंभीर रूप से झुलसा है। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भीड़ ने अपने संसाधनों से घंटों की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। जिस जगह हादसा हुआ, वह अति व्यस्त गली है। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

आग में झुलसा जैद

आग में झुलसा जैद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed