फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Motivated women to fight violence

महिलाओं को किया हिंसा का मुकाबला करने को प्रेरित

Fri, 03 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Motivated women to fight violence
गागलहेड़ी के सियाराम इंटर कालेज में मिशन शक्ति गोष्ठी को संबोधित करती चौकी प्रभारी - फोटो : SAHARANPUR
महिलाओं को किया हिंसा का मुकाबला करने को प्रेरित
विज्ञापन

चिलकाना/गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मिशन शक्ति के अंतर्गत चिलकाना के ग्राम गाजदीनपुर तथा सोंधेबांस और गागलहेड़ी के सियाराम इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं को किसी भी तरह हिंसा का मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया गया।
चिलकाना में थाना प्रभारी राजेश भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाएं कोई भी समस्या आने पर बिना किसी संकोच तथा डर के पुलिस से सहायता ले सकती हैं। महिलाओं को किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर सहायता के लिए फोन नंबर 1090, 1076, 112, 1081, 102, 181 पर डायल करना चाहिए। महिला का फोन मिलते ही पुलिस तुरंत सहायता के लिए पहुंच जाएगी। एसआई खूब सिंह, महिला कांस्टेबल रूबी, पूजा, प्रीति, शैली, सरिता ने भी महिलाओं को सशक्त बनने तथा अपने ऊपर होने वाली हिंसा की जानकारी एक दूसरे को बताने के लिए कहा।
विज्ञापन

गागलहेड़ी के सियाराम इंटर कालेज में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि लड़कियों को सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझ करना चाहिए। स्कूल कालेज आते जाते अगर कोई पीछा करता है तो पुलिस में शिकायत करें। महिला चौकी प्रभारी कुसुम भाटी ने कहा कि बालिकाएं घर से बाहर हमेशा सतर्कता बरतें। कालेज प्रधानाचार्य संजय जैन, अध्यापक मनोज शर्मा, संदीप शर्मा, गीता, एकता कांबोज, मिनी शर्मा, पूनम शर्मा, महिला कांस्टेबल कोमल, प्रीति, पूजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed