फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Motivated the adolescent girls to move forward by getting educated

Saharanpur News: किशोरियों को शिक्षित होकर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Sun, 08 Jan 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Motivated the adolescent girls to move forward by getting educated
किशोरियों को शिक्षित होकर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

चिलकाना। दिशा सोशल ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में मिलान फाउंडेशन एवं यूपीसीईजी के सहयोग से किशोरियों के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में लगभग 90 किशोरियों ने भाग लिया।
रविवार को दिशा की महिला कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने सभी बालिकाओं को उत्तर प्रदेश को एलिशन टू एंपॉवर गर्ल्स के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूपीसीईजी किशोरियों के जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाओं का एक राज्य स्तरीय समूह है। यह नेटवर्क किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है।
विज्ञापन

संस्था की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता जान्हवी तिवारी ने कहा कि किशोरियों के उत्थान के लिए यह एक अच्छा नेटवर्क है। इसलिए इसके साथ जुड़कर स्वयं को और आगे बढ़ाना है। उन्होंने किशोरियों को शिक्षित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर सहारनपुर से वनिका गुप्ता ने सभी किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़िता को सारी सुविधा एक स्थान पर उपलब्ध हो जाती है। वन स्टॉप सेंटर में महिला के लिए पांच दिन तक उसके ठहरने के लिए व्यवस्था की जाती है। रविता मैंथानी ने किशोरियों को कन्या सुमंगल योजना के बारे में जानकारी दी। शाहीन प्रवीण, रजनीश, सुरेशो सैनी, रजिया, तसनीम, राज्जो, मुकेश आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed