फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother's milk will remain safe for one month at LMU, ensuring the child's nourishment.

Saharanpur News: एलएमयू में एक महीने तक सुरक्षित रहेगा मां का दूध, बच्चे का होगा पोषण

Tue, 19 May 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 19 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mother's milk will remain safe for one month at LMU, ensuring the child's nourishment.
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) की शुरुआत की। यूनिट में मां का दूध एक महीने तक सुरक्षित रह सकेगा। यह यूनिट नवजात बच्चों को संक्रमण से बचाने के साथ उत्तम व सुरक्षित पोषण दिलाने में भी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए सबसे उत्तम और सुरक्षित पोषण हैं। यह बच्चों को संक्रमणों से बचाने और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यह लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट माताओं को उचित परामर्श, स्तनपान में सहयोग एवं दूध को सुरक्षित रूप से संग्रहित करने की सुविधा और भर्ती नवजात शिशुओं को सही तरीके से दूध पिलाने संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इस यूनिट में एसएनसीयू या एमएलयू में भर्ती मां का दूध संग्रहित होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल में अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एडी हेल्थ डॉ. कुमुद रानी, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश, सीएमएस डॉ. इंदिरा सिंह, डॉ. संजय यादव, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. नवदीप गुप्ता, डॉ. आईसी गुप्ता, मैनेजर ईशा, प्रतिभा, रेखा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed