फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother threw the newborn in the bushes after giving birth in Saharanpur

हाय रे कैसी मां: जन्म देकर झाड़ियों में फेंका नवजात, पुलिस ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Thu, 06 Oct 2022 10:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Oct 2022 10:39 PM IST
सार

मां की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने हर किसी के कलेजे को चीर कर रख दिया है। मां ने जन्म देने के बाद नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया। पढ़िए पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Mother threw the newborn in the bushes after giving birth in Saharanpur
पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में एक कलेजा चीरने वाला मामला सामने आया है। यहां गागलहेड़ी थाने के सामने से उग्राहु जाने वाले मार्ग पर एक नवजात शिशु मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिशु को नजदीकी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। उसको जीवन प्रणाली मशीन में रखा गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया कि थाने के सामने से जाने वाले उग्राहु मार्ग पर झाड़ियों में एक नवजात शिशु के मिलने की जानकारी राहगीरों ने दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला पुलिसकर्मी पिंकी ने झाड़ियों से नवजात शिशु को उठाया। उसे नजदीकी प्राइवेट हरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि हरि हॉस्पिटल में नवजात शिशु को भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों ने तीन दिन तक जीवन प्रणाली में रखने की सलाह दी है। नवजात के स्वस्थ होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंती:  पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज

थाना प्रभारी का कहना है कि किसी ने लोकलाज के चलते इस नवजात शिशु को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंका है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हादसा: शादी के जोड़े में तैयार थी दुल्हन, मात्र 500 मीटर दूर थी बरात, एक कॉल से मातम में बदल गईं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed