फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother Shakambhari takes care of the creation

Saharanpur News: मां शाकंभरी सृष्टि का करती हैं पालन

Fri, 06 Jan 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mother Shakambhari takes care of the creation
राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी सिद्घ काली मंदिर में मॉ शाकंभरी जयंती मनाते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में मां शाकंभरी जयंती पर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा मां शाकंभरी देवी सृष्टि का पालन करने वाली आदि शक्ति हैं।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में मां शाकंभरी देवी की जयंती मनाई गई। मां का भव्य शृंगार किया गया। मां भगवती को शाक व भाजी सहित 108 प्रकार की हरी सब्जियों और 56 भोग अर्पित कर महाआरती की गई। पंडित नीरज मिश्रा व पंडित ऋषभ शर्मा ने पूजन कराया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां शाकंभरी देवी आदि शक्ति योग माया है, जो देवताओं की रक्षा करने के लिए मां भगवती शाकंभरी देवी के रूप में अवतरित हुई हैं। इस दौरान पंडित सोनू शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, मेहर चंद जैन, अश्वनी, राजेंद्र धीमान, रोहित बजाज, सागर गुप्ता, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, पवन धीमान, बबीता, राजबाला, वर्षा, सुनीता, किरण, सरिता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, अनाज मंडी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में मां शाकंभरी जयंती पर पंडित आचार्य प्रगीत कौशिक व पंडित कृष्ण कुमार कौशिक ने पूजा अर्चना कराई। अध्यक्ष रजनीश कंसल ने शाक, सब्जी व फलों द्वारा मां का आकर्षक शृंगार किया। इसके साथ ही 56 भोग व 36 व्यंजन मां भगवती को भोग लगाया गया। इस दौरान पंडित अमित अत्री, पंडित ललित कपिल, नितिन शांडिल्य, संकेत गोयल, गंगाराम, लवी, रोहित कश्यप, सचिन गोयल, विशाल गोयल, जय प्रकाश सिरोही, गौतम शर्मा, प्रेरणा कौशिक, रितू मित्तल, अर्पिता अग्रवाल, आरजू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धोबीघाट स्थित सिद्धपीठ श्री प्राचीन मां काली मंदिर में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधि विधान से मां शाकंभरी देवी की आराधना की गई। बाद में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विनय जिंदल, अमित अग्रवाल, विभोर जिंदल, गोपी अरोड़ा, राकेश कश्यप, राजू मौजूद रहे।

पुरानी अनाज मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मॉ शाकंभरी माता का प्रकट उत्सव पर छप्पन भोग लगाते श्र

पुरानी अनाज मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मॉ शाकंभरी माता का प्रकट उत्सव पर छप्पन भोग लगाते श्र- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed