फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother of two children killed by hanging

दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 25 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mother of two children killed by hanging
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव ककराला के पास स्थित गांधीनगर में बुधवार की रात में दो बच्चों की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान देने दे दी। पुलिस ने फंदे पर झूल रहे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बगैर किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गांधीनगर कॉलोनी निवासी राहुल की वर्ष 2012 में गंगोह के गांव मोहनपुरा निवासी मोनिका के साथ आठ साल पहले शादी हुई । दोनों के दो बेटे हैं। युवक अपने साले के साथ यमुना नगर में काम करता है। घटना की रात में मृतका के पति काम से बाहर थे। बुधवार की रात में वह अपने कमरे में सोई हुई थी। बृहस्पतिवार को सुबह के समय करीब सात बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो मृतका की सास ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर जब खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव छत के पंखे से झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मृतका के परिजन भी गांधीनगर पहुंचे। दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई किए बगैर ही शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया। कोतवाल बताया कि मृतका के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई थी। ऐसे में पीएम कराकर शव उन्हें सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed