Saharanpur: प्रेमी संग गई 5 बच्चों की मां, लाखों के आभूषण साथ ले गई, वीडियो में कहा-पति से अब कोई संबंध नहीं!
गुहार लेकर कोतवाली पहुंचा पति, 90 हजार के आभूषण ले जाने का आरोप, कार्रवाई की गुहार
विस्तार
सहारनपुर जनपद में तल्हेड़ी बुजुर्ग चौकी क्षेत्र से पांच बच्चों की मां प्रेमी संग चली गई, जिस व्यक्ति की साथ महिला गई वह भी शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। मामले में महिला ने एक वीडियो भी वायरल की है। इसमें वह पति से संबंध खत्म होने और मर्जी से प्रेमी संग आने की बात कह रही है।
प्रेमी संग गई महिला का पति कई दिन से तलाश कर रहा था। बुधवार को उसकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की। इसमें उसके साथ एक व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: अलकायदा कनेक्शन: PUBG खेलता, मोबाइल बेचता था लेकिन इरादे कुछ और थे! अब जीशान के कई साथी ATS के रडार पर
महिला वीडियो में पति पर आरोप लगाते हुए कहती दिख रही है कि उसका पति से अब कोई संबंध नहीं है और वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ आई है। इसके बाद पति कुछ ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले से अवगत कराते हुए पुलिस को तहरीर दी।
महिला के पति ने मीडिया के सामने आकर कहा कि वह अब अपनी पत्नी को नहीं रखना चाहता। वह पिछले करीब एक वर्ष से गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ संपर्क में थी।
आरोप यह भी है कि पत्नी घर में रखे 90 हजार रुपये के आभूषण भी उठाकर ले गई। पीड़ित ने पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस ने गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।