फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother Jwala ji's birth anniversary celebrated with reverence

श्रद्धाभाव से मनाई मां ज्वाला जी की जयंती

Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mother Jwala ji's birth anniversary celebrated with reverence
बेहट रोड स्थित सिद्घपीठ ज्वालामुखी धाम कें जयंती समारोह में जयघोष करते श्रद्घालु। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सिद्धपीठ ज्वालामुखी धाम में मां ज्वाला की 25वीं जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। केक काटकर पूूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बेहट रोड की प्रेमपुरी कालोनी स्थित सिद्धपीठ ज्वालामुखी धाम में मां ज्वाला जयंती पर संत अन्नपूर्णादास महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनोज एंड राही पार्टी ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुजफ्फरनगर निवासी शकुंतला शर्मा ने केक काटा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने ज्वालामुखी कुटुंब में कई वर्षों से प्रज्जवलित ज्योति के दर्शन किए। संत अन्नपूर्णादास महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति के लिए भाव की जरूरत होती है। सच्ची भक्ति से ही भगवान प्रसन्न होते हैं। परिस्थिति कोई भी हो, मां जगदंबा का सिमरन नहीं छोड़ना चाहिए। हमारे विचार अच्छे होंगे तो सबकुछ जीवन में अच्छा ही होगा। निराशा को अपने पास नहीं भटकने देना चाहिए। मां-बाप और बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान संजय कर्नल, विनय शर्मा, कुुणाल, गौरव सैनी, दीपा चौहान, सुुुभाष अग्रवाल, अनिल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed