फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother beaten to death with sticks and clubs while trying to save her son from attackers.

Saharanpur News: बेटे को हमलावरों से बचाने आई मां की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Sun, 13 Sep 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mother beaten to death with sticks and clubs while trying to save her son from attackers.

विज्ञापन
बड़गांव(सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के नयागांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान तीसरे पक्ष से हुई कहासुनी के बाद हमलावरों से बेटे को बचाने आई अनिता (48) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में मृतका के जेठ रमेश और जेठ का बेटा अमरीश भी घायल हुए हैं। मृतका के जेठ की तहरीर पर एक महिला सहित आठ हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को घर पर रखकर अंतिम संस्कार से मना कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद संस्कार किया गया।

नयागांव निवासी संदीप और आशा कार्यकर्ता रूमा पक्ष के बीच शुक्रवार देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान दोनों पक्ष लड़ते-लड़ते विनोद उर्फ कल्लू के घर में घुस गए। यहां विनोद के बेटे अंकुर ने उनका विरोध किया। आरोप है कि तभी दोनों पक्षों के लोगों ने अंकुर पर हमला कर दिया। अंकुर को बचाने के लिए उसकी मां अनिता, ताऊ रमेश और तहेरे भाई अमरीश आए। तभी आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने घायलों को बड़गांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। गंभीर होने पर पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल में अनिता को मृत घोषित कर दिया, जिसके सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर महिला की हत्या की है। घटना की सूचना पर सीओ देवबंद अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी, तभी शव का अंतिम संस्कार होगा। सीओ देवबंद समेत नानौता, देवबंद और नागल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही परिजनों ने शाम करीब साढ़े छह बजे अंतिम संस्कार किया। मृतका के जेठ रमेश की तहरीर पर आरोपी राजवीर, उसकी पत्नी मुन्नी, संदीप, सचिन, अंकित, आशु, विकास और विशाल के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

गिरफ्तारी को लेकर थाने डटे रहे मृतका पक्ष के लोग
उधर, मृतका पक्ष के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को दिन भर थाने डटे रहे। उनका कहना था कि आरोपी सचिन, अंकित, आशु और विकास ने पासपोर्ट बनवा रखे हैं। वह विदेश भाग सकते हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के पासपोर्ट जब्त कर उन्हें विदेश जाने से रोकने की मांग की। अनिता की एक विवाहित बेटी तथा तीन अविवाहित बेटे हैं।


--------
वर्जन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अमित सिंह, सीओ देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed