फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother and daughter died in a road accident

सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter died in a road accident
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सड़क हादसे ने मां और  बेटी की जान ले ली, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी पहुंच गए, जो बिना पोस्टमार्टम कराए मां और बेटी के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल मेें भर्ती दोनों घायलों चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। नागल क्षेत्र के गांव बेहड़ा जुनारदार निवासी मुस्तकीम की पत्नी शाहिन, आठ वर्षीय बेटी मिस्बाह और भतीजी गुलिस्ता बुधवार की सुबह आरहम (मुस्तकीम) के साथ बाइक से सहारनपुर आ रहे थे।
विज्ञापन


पूर्वाह्न करीब 11 बजे जैसे ही वह टपरी रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए अचानक निकल गए। पहियों की चपेट में आने से बाइक सवार चारों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शाहिन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बाकी तीनों को जिला अस्पताल भेजा, मगर रास्ते में मिस्बाह ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। वह बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों शवों को अपने साथ ले गए।


गंभीर रूप से घायल आरहम पुत्र इस्माइल और गुलिस्ता पुत्री काला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों उनकी हालत को गंभीर मानते हुए दोनों को रेफर कर दिया।

 एक साथ दो मौत होने से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी सीपी कठेरिया ने पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर न दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed