{"_id":"621fb90460a96501cb73424b","slug":"mother-and-child-attacked-with-knife-condition-critical-saharanpur-news-mrt5788833190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और मासूम पर चाकू से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और मासूम पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
-- कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की दो पत्नियों के बीच हुआ विवाद, बच्चा हायर सेंटर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर से सटे गांव मवीकला में एक व्यक्ति की दो पत्नियों में विवाद हो गया। इनमें से एक ने चाकू से हमला कर दूसरी और उसकी बच्ची को घायल कर दिया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। घायल महिला को उपचार दिलाया गया, जबकि बच्चे को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर किया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव मवीकला निवासी नौशाद की दो पत्नी हैं। एक नाम आयशा और दूसरी का नाम जेनुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं नौशाद के साथ गांव में ही रहती हैं। बुुधवार की दोपहर आयशा और जेनुआ में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच आयशा ने चाकू से जेनुआ पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपी महिला ने जेनुआ की डेढ़ साल की बेटी सिदरा की गर्दन पर भी वार किया। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया है, जबकि बच्चे को हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है।