{"_id":"5f57c8d28ebc3e61571a86f8","slug":"most-out-of-school-children-in-sadauli-kadim-saharanpur-news-mrt5003493145","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़ौली कदीम में सर्वाधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़ौली कदीम में सर्वाधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चे
विज्ञापन
सहारनपुर। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण के लिए जनपद में सर्वे चल रहा है। साढ़ौली कदीम में सर्वाधिक 1767 बच्चे आउट ऑफ स्कूल हैं। हालांकि कुछ ब्लॉकों में सर्वे में शिथिलता बरते जाने की बात भी सामने आई है।
जनपद के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक लाख 83 हजार 555 बच्चे पंजीकृत हैं। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हीकरण के लिए सर्वे मार्च-अप्रैल में चलना था, मगर कोरोना और लॉकडाउन के कारण सर्वे नहीं हो सका। फिलहाल सर्वे चल रहा है। सोमवार सात सितंबर तक 7167 बच्चे आउट ऑफ स्कूल पाए गए हैं। जनपद के 11 ब्लॉकों में से करीब चार ब्लॉकों में सर्वे का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि सहारनपुर शहर सहित सात ब्लॉकों में सर्वे धीमी गति से चल रहा है। अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार साढ़ौली कदीम में सर्वाधिक 1767 बच्चे आउट ऑफ स्कूल मिले हैं।
ब्लॉक स्तर पर आउट ऑफ स्कूल बच्चे
सर्वे में सात सितंबर 2020 तक साढ़ौली कदीम में 1767, नागल में 1310, मुजफ्फराबाद में 1191, बलियाखेड़ी में 1153, सरसवा में 310, नानौता में 126, देवबंद में 90, गंगोह में 61, पुवांरका में 53, सहारनपुर शहर में 23 बच्चे आउट ऑफ स्कूल मिले हैं।
विज्ञापन
बीते वर्ष की स्थिति
बीते वर्ष परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल एक लाख 83 हजार 999 बच्चे पंजीकृत थे। पिछले वर्ष हुए सर्वे में 10261 बच्चे आउट ऑफ स्कूल मिले थे।
नामांकन बढ़ाने के लिए यह हुए प्रयास
सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान चलाए जाते हैं। इस बार कोरोना की वजह से अभियान नहीं चल सका। बीते वर्ष सभी 11 ब्लॉकों में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन के लिए छह जिला समन्वयकों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसमें एनपीआरसी स्तर पर बैठकों के अलावा अभिभावकों से संपर्क करना, बच्चों के स्कूलों में दाखिले करना शामिल रहा था। प्रबंध समितियों के साथ ही स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्यों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी अभियान में जोड़ा गया था।
बढ़ रहा नामांकन (आठवीं तक पंजीकृत सभी बच्चे)
वर्ष--------------संख्या
2015-16--------213357
2016-17--------215171
2017-18--------215918
2018-19--------217528
2019-20--------217963