फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Most objections to reservation of key posts

प्रधान पदों के आरक्षण पर सर्वाधिक आपत्तियां

Tue, 23 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Most objections to reservation of key posts
प्रधान पदों के आरक्षण पर सर्वाधिक आपत्तियां
विज्ञापन

- कुल 670 आपत्तियां आरक्षण को लेकर दर्ज कराई गईं
- इनमें 610 आपत्तियां ग्राम प्रधान पदों के आरक्षण पर हैं
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी हुए आरक्षण पर आ पत्तियां दर्ज कराने का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। कुल 670 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिनमें सर्वाधिक 610 आपत्तियां ग्राम प्रधान पदों के आरक्षण पर आई हैं।
शासन द्वारा जारी नई गाइड लाइन के मुताबिक जिला प्रशासन ने गत 20 मार्च को आरक्षण सूची का प्रकाशन किया था, जिस पर दावे और आपत्तियां मांगी गई थीं। जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि मंगलवार तक आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम दिन था। लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों के आरक्षण पर 23 आपत्तियां दर्ज कराई है, जबकि जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए जारी आरक्षण पर सिर्फ 37 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। अब इन आपत्तियों का निस्तारण 25 मार्च तक किया जाना है, जिसके बाद 26 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसी माह 11 मार्च को जब आरक्षण सूची जारी हुई थी तो उसके बाद 15 मार्च तक अंतिम प्रकाशन किया जाना था, लेकिन इसी बीच हाइकोर्ट डाली गई याचिका पर फैसला आने के बाद 2015 के पंचायत चुनाव को आधार मानकर नए सिरे से आरक्षण जारी करने का निर्देश शासन ने दिया था। इस तरह से चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले दावेदारों को झटका लगा था। क्योंकि जिन लोगों ने तय हुए आरक्षण के हिसाब से अपनी तैयारी शुरू कर दी थी, उनके वार्डों का आरक्षण नई गाइड लाइन के अनुसार जारी आरक्षण में बदल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के आरक्षण पर आपत्तियां आई हैं। इनका निष्पक्षता से निस्तारण होगा और फिर अंतिम सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed