फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mosque's balcony collapses, worker injured

Saharanpur News: निर्माणाधीन मस्जिद का छज्जा गिरा, मजदूर घायल

Sat, 21 Feb 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mosque's balcony collapses, worker injured
नागल। गांव गांगनौली में निर्माणाधीन मस्जिद का छज्जा अचानक गिर जाने से एक मजदूर घायल हो गया। अन्य मजदूरों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई। इसके बाद मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटा कर घायल को बाहर निकाला।
विज्ञापन


गांगनौली में पिछले कुछ दिनों से छोटी मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार को मजदूर लेंटर का ढांचा खोल रहे थे। इसी दौरान मस्जिद के मुख्य गेट के ऊपर बना छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे के नीचे कार्य कर रहा गांव निवासी नौशाद मलबे में दब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल नौशाद को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed