फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than four thousand tickets canceled in three days, passengers left stranded

Saharanpur News: तीन दिन में चार हजार से अधिक टिकट रद्द, यात्री रहे पस्त

Sun, 26 Nov 2023 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
More than four thousand tickets canceled in three days, passengers left stranded
- रेलवे ने ऑफलाइन व ऑनलाइन करीब 23 लाख रुपये का रिफंड किया वापस
विज्ञापन

- शनिवार को सबसे ज्यादा 2200 टिकट हुए रद्द, 8.50 लाख से अधिक का रिफंड चुकाया
- रविवार को दो ट्रेनें रही निरस्त, सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में लेट पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पंजाब में किसानों व पूर्व सैनिकों के रेलवे ट्रैक पर आने से तीन दिन ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। इसके चलते इन तीन दिनों में चार हजार से अधिक रेल यात्रियों ने टिकट रद्द किए। रेलवे ने करीब 23 लाख रुपये रिफंड वापस किया। सबसे ज्यादा शनिवार को 2200 टिकट रद्द व 8.50 लाख से अधिक का रिफंड चुकाया। वहीं, रविवार को जननायक व श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में लेट पहुंचीं।
पंजाब में किसान आंदोलन के चलते बृहस्पतिवार से ही ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया था। इसके बाद रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त, रूट डायवर्ट और रोककर चलाना पड़ा था। हालांकि उसी दिन शाम के समय किसान ट्रैक से उठ गए थे और ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था। शुक्रवार को फिर से किसान पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बैठ गए थे। शनिवार को किसानों के अलावा पूर्व सैनिक भी पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर आए। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों ने जहां परेशानी झेली, वहीं टिकट भी रद्द कराए।
विज्ञापन

रेलवे के मुताबिक, 23 नवंबर को काउंटर से 176 और ऑनलाइन करीब 700 टिकट रद्द हुए। इनका रेलवे ने लगभग 4.20 लाख रुपये का रिफंड चुकाया। इसी तरह 24 नवंबर को काउंटर से 340 व ऑनलाइन 1700 यात्रियों ने टिकट रद्द कराते हुए यात्रा टाल दी। लगभग आठ लाख रुपये का रिफंड यात्रियों को वापस किया गया। 25 नवंबर को काउंटर से 400 और ऑनलाइन 1600 टिकट रद्द हुए। इनका करीब 8.75 लाख रुपये रिफंड रेलवे ने वापस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- यह ट्रेनें रही निरस्त
- 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस
- 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस
------
-- यह ट्रेनें सहारनपुर पहुंचीं लेट
- 04525 सहरसा-अंबाला त्योहार स्पेशल 20 घंटे
- 14511 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे
- 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे
- 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस चार घंटे
- 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस सवा तीन घंटे
- 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस पांच घंटे
- 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे
-------
-- वर्जन
पंजाब में किसान व पूर्व सैनिकों के रेलवे ट्रैक पर आने से ट्रेनों का संचालन बिगड़ा, ट्रेनें निरस्त भी हुईं। काफी ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों ने टिकट रद्द किए, जिनका रेलवे द्वारा रिफंड वापस किया।

मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed