फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 60 thousand claims and objections have been received in the district so far

Saharanpur News: जिले में अब तक आईं 60 हजार से अधिक दावे एवं आपत्तियां

Sun, 03 Dec 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
More than 60 thousand claims and objections have been received in the district so far
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवं रोल प्रेक्षक डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने कलक्ट्रेट सभागार में पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल बीएलए की तैनाती कर पुनरीक्षण के कार्य में सहयोग करें। पुनरीक्षण कार्य में अब तक 60 हजार से अधिक दावे व आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा कोई भी युवा वोटर बनने से न छूटने पाए। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य है कि शत-प्रतिशत पात्र युवाओं को वोटर बनाने के साथ ही मृतक, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम नामावली में न रहें। समीक्षा में पाया कि 2706 पोलिंग बूथ के सापेक्ष केवल एक राजनैतिक दल बीजेपी द्वारा 2559 बीएलए नामित किए गए हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि नौ दिसम्बर तक चलने वाले पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने रोल प्रेक्षक को अवगत कराया कि पुनरीक्षण अभियान की अवधि में 27 अक्तूबर से एक दिसंबर तक 60 हजार से अधिक फार्म प्राप्त किए गए हैं। जिनमें से फार्म छह में 36046, फार्म सात में 16196 एवं फार्म आठ में 8000 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि 18-19 वर्ष की आयु के छात्र व छात्राओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने के लिए डेडिकेटेड एईआरओ नियुक्त किए गए हैं। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, बसपा जिलाध्यक्ष बसपा जनेश्वर प्रसाद, सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद, अपना दल से राजकुमार पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed