{"_id":"6973c84eb1b54271d9071e41","slug":"more-than-50-people-have-come-under-investigation-their-statements-will-be-recorded-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-167880-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जांच के दायरे में आए 50 से ज्यादा लोग, होंगे बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जांच के दायरे में आए 50 से ज्यादा लोग, होंगे बयान दर्ज
Sat, 24 Jan 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर/सरसावा। सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में हुए नृशंस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। संग्रह अमीन अशोक राठी की करीब छह माह की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। वारदात से एक सप्ताह पहले अशोक राठी किस-किस के संपर्क में आए, उन सभी को जांच के दायरे में रखा गया है, जिनकी संख्या 50 से ज्यादा है। सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
बता दें, 19 जनवरी रात सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में नकुड़ तहसील के संग्रह अमीन अशोक राठी, उनकी मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक व देव के गोली लगे शव कमरे के अंदर मिले थे। सभी बिंदुओं को देखते हुए पुलिस की जांच में आया है कि अशोक राठी ने पहले परिवार के लोगों की हत्या की। इसके बाद दो गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी को चार-चार गोली लगना आया था। अमीन अशोक राठी के मोबाइल की छह माह की कॉल, मेसेज और व्हाट्सएप की जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि हत्याकांड से पहले उनकी किससे लगातार बातचीत हो रही थी। इसमें रिश्तेदार, परिजन, दोस्त और अन्य जान-पहचान के लोग भी शामिल है। सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे इस पूरे घटनाक्रम की वजह से पर्दा उठ सके।