फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 400 electric poles will be removed from intersections

Saharanpur News: 30 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत होंगी बिजली लाइन

Fri, 23 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
More than 400 electric poles will be removed from intersections
सहारनपुर। शहरी क्षेत्र में अब बिजली के खंभों पर हाईटेंशन लाइन के तार नहीं दिखेंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मिली 30 करोड़ रुपये की धनराशि से विद्युत निगम भूमिगत केबल बिछाने जा रहा है। पहले चरण में शहर के 12 चौराहों से करीब 400 से अधिक बिजली के खंभों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे चौराहे चौड़े होंगे और हादसों में भी कमी आएगी। महानगर में खंभों पर बिजली तारों का जाल फैला हुआ है। कई बार तारों में चिंगारी उठने से हादसे भी हो चुके हैं। साथ ही जिन-जिन चौराहों पर बिजली लाइन भूमिगत होनी है, उनको चिन्ह्ति कर किया है। यहां लाइनों को हटाकर भूमिगत केबल के जरिये आपूर्ति दी जाएगी। बिजली लाइनों को भूमिगत करने के लिए विद्युत निगम ने मेला गुघाल चौक पर काम शुरू कर दिया है। खड्ढों की खुदाई की जा रही है। पाइप भी आ गए हैं। तेजी के साथ काम किया जा रहा है, ताकि आने वाले साल में बिजली लाइन भूमिगत होने से बढ़ते हादसों पर रोक लग सके।
विज्ञापन

-----------
--इन चौराहों की बिजल लाइन होंगी भूमिगत
-कारगिल गेट चौक, अंबाला रोड
-आली की चुंगी मंडी समिति
-62 फुटा रोड अब्दुल हामिद चौक
-मंडी समिति चिलकाना रोड चौक
-खाताखेड़ी गोल कोठी चौक
-अरबी मदरसा तिराहा
-श्रीराम चौक किशनपुरा
-चौकी सराय अशफाक उल्ला चौक
-मेला गुघाल चौक, अंबाला रोड
-जामा मस्जिद चौक
-भगत सिंह चौक पुल खुमरान
-पोस्ट ऑफिस चौक घंटाघर जीपीओ रोड
-चौराहों के बिजली लाइन को भूमिगत करने के लिए सभी प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।मेला गुघाल चौक पर बिजली लाइन को भूमिगत कराने के लिए काम शुरू करा दिया है।आने वाले दिनों में बिजली लाइन भूमिगत होने से हादसों में काफी हद तक कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता (शहरी), विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed