फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 3000 applications stuck in RTO office

आरटीओ दफ्तर में अटके 3000 से अधिक आवेदन

Mon, 19 Oct 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
More than 3000 applications stuck in RTO office
फिटनेस और आरसी की फाइल स्वीकार न होने पर मायूस लौटते आवेदक। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में 3000 से अधिक आवेदकों के जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया अटक गई है। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, फिटनेस सर्टिफिकेट, वाहन हस्तांतरण, परमिट नवीनीकरण सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी फाइलें काउंटरों से लौटा दी गईं। आवेदकों को बताया नए नियम के तहत हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के बाद ही दस्तावेज तैयार हो सकेंगे। इसके चलते आवेदकों को मायूस लौटना पड़ा। सोमवार को संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय और बाहर एजेंटों के यहां वाहन स्वामियों की स्थिति जानने का प्रयास किया तो यह स्थिति सामने आई है।
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर के पांच काउंटरों पर पहले रोज लंबी कतारें नजर आती थीं। बाहर एजेंटों के पास भी वाहन स्वामियों की भीड़ रहती थी, मगर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की अनिवार्यता के चक्कर में काम न होने के कारण यहां आने वाले कम हो गए हैं, जो आ रहे हैं, उन्हें लौटाया जा रहा है। गागलहेड़ी और अगवानपुर से आए वाहन स्वामी राकेश कुमार और वसीम ने बताया कि उन्हें तो नए नियम का ही पता नहीं था। वहीं फिटनेस, बीमा, आरसी, डुप्लीकेट डीएल से लेकर अन्य कई कामों के लिए ज्यादातर वाहन स्वामी बाहरी एजेंट और अफसरों के यहां चक्कर काट रहे हैं। एजेंट मनोज कुमार ने बताया कि इस समस्या का समाधान उनके पास भी नहीं हैं। ये प्लेट तो डीलर ही लगवा रहे हैं, इसलिए उनके यहां भी आवेदकों की भीड़ कम हो गई है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक आटोमोबाइल कंपनी के एमडी और डीलर निपुण जैन ने बताया कि नए वाहनों पर तो यह प्लेट लगाई जा रही है, लेकिन पुराने वाहनों के लिए आर्डर के हिसाब से प्लेट आगरा से मंगवाई जा रही हैं। अभी यह प्लेट लगवाने वाले ही बहुत कम आ रहे हैं। यदि किसी वाहन स्वामी का डीलर नहीं है या वह बाहर का व्यक्ति है तो वह कहीं से भी कोरियर या अन्य माध्यम से प्लेट मंगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर बोले, प्लेट के लिए विभाग के पास आने की जरूरत नहीं
एआरटीओ (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा और एआरटीओ (प्रशासन) अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन स्वामियों को एजेंट या विभाग के पास आने की जरूरत नहीं है। संबंधित डीलर ही वाहन पर प्लेट लगवाएंगे, इसलिए वाहन स्वामियों को डीलर के पास भेजा जा रहा है।

वाहनों के हिसाब से लिया जाएगा शुल्क
एआरटीओ आरपी मिश्रा के मुताबिक आनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय वाहन से जुड़ा विवरण दर्ज होने पर संबधित डीलर वाहन के हिसाब से प्लेट के लिए शुल्क लेगा। इसमें बाइक के लिए 400 रुपये, कार के लिए 800 रुपये और ट्रक के लिए 1500 रुपये तक शुल्क रहेगा।

आरटीओ कार्यालय का यह काउंटर सूना नजर आया। पहले हर दिन लंबी कतार होती थी।

आरटीओ कार्यालय का यह काउंटर सूना नजर आया। पहले हर दिन लंबी कतार होती थी।- फोटो : SAHARANPUR

आरटीओ कार्यालय के बाहर एक काउंटर पर फिटनेस सर्टिफिकेट और बीमा के बारे में जानकारी लेते वाहन स्वा?

आरटीओ कार्यालय के बाहर एक काउंटर पर फिटनेस सर्टिफिकेट और बीमा के बारे में जानकारी लेते वाहन स्वा?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed