{"_id":"604fa3e98ebc3ee61e7cdddc","slug":"more-than-250-weddings-were-held-on-phulaira-dooj-saharanpur-news-mrt530033650","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलैरा दूज पर गूंजी शहनाई, हुई 250 ज्यादा शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलैरा दूज पर गूंजी शहनाई, हुई 250 ज्यादा शादियां
विज्ञापन
- 55 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की संभावना
सहारनपुर। फुलैरा दूज पर जिले भर में बैंडबाजों की गूंज रही। शुभ मुहूर्त होने की वजह से जनपद में करीब 250 से अधिक शादियां हुई। इससे बैंडबाजा, फूल, रेडीमेड गारमेंट्स आदि सहित अन्य कारोबार में भी इजाफा हुआ। कारोबारियों के मुताबिक करीब 55 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ है।
बसंत पंचमी के बाद सोमवार को फुलैरा दूज पर शादियों का शुभ मुहूर्त रहा। ब्रह्मपुरी कॉलोनी के आचार्य रोहित वशिष्ठ व श्रीबालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी और ज्योतिषाचार्य जितेंद्र शांडिल्य ने बताया कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलैरा दूज होता है। होली से पहले आने वाली इस दूज से श्री कृष्ण मंदिरों में फाल्गुन का रंग चढ़ने लगता है। इस पर्व पर शादियों का अति शुभ मुहूर्त होता है। यह तिथि भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।
इलेक्ट्रोनिक, कपड़ा और फर्नीचर के कारोबार में बढ़ोत्तरी
फुलैरा दूज पर शादियां होने की वजह से कारोबार में इजाफा हुआ है। कोर्ट रोड के इलेक्ट्रोनिक्स कारोबारी मनीष नारंग ने बताया कि फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी का अच्छा कारोबार हुआ है। जिले में करीब दस करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। रायवाला बाजार के कपड़ा कारोबारी संजीव चावला का कहना है कि 15 करोड़ से अधिक का कपड़ा कारोबार का अनुमान है। चिलकाना रोड के फर्नीचर कारोबारी आसिफ अली ने बताया कि इन दिनों मुस्लिम समाज में अत्याधिक शादियां हो रही हैं। फुलैरा दूज का शुभ मुर्हत होने की वजह एक अनुमान के मुताबिक जिले में आठ से नौ करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
अच्छा रहा होटल, बैंडबाजों, डीजे और फूलों का कारोबार
होटल, बैंडबाजा, डीजे और फूलों का कारोबार भी अच्छा हुआ है। सजावट के लिए गेंदा और गुलाब के फूल की खूब ब्रिकी हुई है। जोगियान पुल के फूल कारोबारी नसीर अंसारी व हाजी रिजवान कहते है कि अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा कारोबार है। रविवार और सोमवार को बिक्री दोगुना रही। जीपीओ रोड स्थित होटल के स्वामी सरदार चिराग सिंह ने बताया कि शादियों का अच्छा साया रहा। होटल, बैंक्वेट और कैटरिंग का करीब 15 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। इसी तरह डीजे संचालक मनीष कुमार व दीपक कुमार ने बताया कि डीजे का 20 से 25 लाख का कारोबार रहा।
अब 20 से 30 अप्रैल तक शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक फुलैरा दूज के बाद अब 20 से 30 अप्रैल की तिथियों में शादियों का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद मई भी कुछ तिथियां शादियों के लि शुभ हैं।