फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 150 potholes in four kilometer road

चार किलोमीटर की सड़क में 150 से ज्यादा गड्ढे

Mon, 20 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
More than 150 potholes in four kilometer road
- सहारनपुर - बड़गांव मार्ग पर सहजी और मियानगी से आगे की हालत - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। सड़कों की विशेष मरम्मत कराने में कैसा पक्षपात होता है, इसका उदाहरण सहारनपुर - बड़गांव मार्ग पर देखा जा सकता है। सहारनपुर से बड़गांव तक सड़क की लंबाई कुल 28 किलोमीटर है, जिसमें से 24 किलोमीटर की सड़क साफ सुथरी है, लेकिन चार किलोमीटर की सड़क गड्ढों में तब्दील है। इस हिस्से में 150 से ज्यादा गड्ढे हैं, जिस कारण राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सवाल यह है कि जब सहारनपुर - बड़गांव मार्ग एक ही है तो इसकी विशेष मरम्मत अधूरी क्यों। इसकी एक वजह विधानसभा क्षेत्र बदलने के रूप में भी सामने आई है। सहारनपुर से मियानगी गांव के मोड़ तक जहां सड़क अच्छी बनी हुई है, वह रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जबकि उससे आगे बड़गांव तक देवबंद विधानसभा क्षेत्र लगता है। दोनों ही क्षेत्र में भाजपा के विधायक हैं, बावजूद इससे देवबंद क्षेत्र में पड़ने वाली सड़क बदहाल है। इसका असर यह है कि सहारनपुर से जब बड़गांव जाना हो तो, मियानगी तक करीब 25 मिनट लगते हैं, जबकि उससे आगे बड़गांव तक पहुंचने में 15 मिनट का समय लग जाता है। अनेक लोग इस मार्ग की खस्ताहाल के कारण दूसरे रास्तों से आवागमन करने को मजबूर हैं। कई बार गड्ढों में चलने के कारण वाहन भी खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

विभाग पर अनदेखी का आरोप
गांव सांवतखेडी निवासी रामनाथ शर्मा, चंदपुर के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह, सांवतखेड़ी के पूर्व प्रधान जगपाल सिंह, बड़गांव ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह का कहना है कि मियानगी तक एक वर्ष पहले ही मरम्मत हुई, लेकिन देवबंद विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग ने जानबूझकर इसकी अनदेखी की है। आगामी गन्ना सत्र में किसानों को गड्ढे वाली सड़क से गन्ना ढुलाई करने में भी कठिनाई होगी। शीघ्र ही मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। यदि सड़क को गढ्ढा मुक्त नही किया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर - बड़गांव मार्ग पर जो हिस्सा टूटा हुआ है, उसकी भी जल्द मरम्मत कराई जाएगी। चार किलोमीटर के हिस्से की मरम्मत क्यों नहीं हुई, यह भी पता किया जाएगा। - सनत गुप्त ऋषि, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

- सहारनपुर - बडगांव मार्ग पर सहजी से आगे सड़क में गहरे गड्ढे और उनमें भरा पानी

- सहारनपुर - बडगांव मार्ग पर सहजी से आगे सड़क में गहरे गड्ढे और उनमें भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR

-- रामनाथ शर्मा, गांव सावंतखेडी

-- रामनाथ शर्मा, गांव सावंतखेडी- फोटो : SAHARANPUR

-- रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान चंदपुर मजबता

-- रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान चंदपुर मजबता- फोटो : SAHARANPUR

- ठाकुर जंगपाल सिंह, पूर्व प्रधान सावंतखेडी

- ठाकुर जंगपाल सिंह, पूर्व प्रधान सावंतखेडी- फोटो : SAHARANPUR

--  शिवकुमार सिंह, प्रधान बड़गांव

-- शिवकुमार सिंह, प्रधान बड़गांव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed