फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 12 lakhs traveled in roadways buses on festivals

त्योहारों पर 12 लाख से अधिक ने किया रोडवेज बसों में सफर

Sun, 22 Nov 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
More than 12 lakhs traveled in roadways buses on festivals
त्योहारों पर 12 लाख से ज्यादा ने किया रोडवेज बसों में सफर
विज्ञापन

सहारनपुर। त्योहारों पर प्रोत्साहन योजना के तहत 12 से 21 नवंबर तक रोडवेज बसों में 12 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। पंजाब में किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन बाधित रहने से बसों में भीड़ रही। रोडवेज प्रबंधन ने भी इस मौके का फायदा उठाया। कोराना काल में परिक्षेत्र में रिकार्ड 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। धनतेरस से छठ पर्व तक 249 अतिरिक्त बसों के साथ फेरों की संख्या भी बढ़ाई थी। एक दिन में जहां 60 से 65 हजार यात्री सफर कर रहे थे। वहीं, त्योहारों में रोज एक लाख से अधिक यात्रियों ने बसों में सफर किया।
रोडवेज के सहारनपुर, मुफ्फरनगर, शामली, गंगोह, खतौली, छुटमलपुर और जलालाबाद डिपो में कुल 620 बसों का संचालन किया जाता है। प्रोत्साहन योजना में चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कर्मचारियों से लगातार काम करवाकर बसों का संचालन कराया गया था। ट्रेनों की कमी न होती तो शायद इतने यात्री रोडवेज बसों में सफर न करते। रोडवेज ने नियमित बसें चलवाईं। इनमें ज्यादातर बसें दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, सीतापुर, बरेली, देहरादून सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर संचालित की गईं।
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना के अनुसार त्योहारों में निगम की बसों में 12 लाख 77 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक भिजवाया गया। इनसे 11 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह पिछले साल से करीब तीन करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed