फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More buses run on long routes, short on tota

लंबी रूटों पर चली ज्यादा बसें, छोटे पर रहा टोटा

Fri, 13 Nov 2020 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
More buses run on long routes, short on tota
अग्रसैन चौक स्थित बस अड़डे बसो लिये पहुंचे यात्री - फोटो : SAHARANPUR
लंबी रूटों पर चली ज्यादा बसें, छोटे पर रहा टोटा
विज्ञापन

सहारनपुर। त्योहारों पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिकतर यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें ही सहारा रहीं। पंजाब आंदोलन के कारण ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण अधिकतर मुसाफिरों को बसों में महंगा सफर करने को मजबूर होना पड़ा। शुक्रवार को भी रोडवेज रीजन की बसों में करीब एक लाख यात्रियों ने सफर किया। हालांकि, अधिकतर बसों के लंबी रूट पर जाने और उत्तराखंड के शहरों के लिए बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। उन्हें गाड़ियों के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ा।
धनतेरस से ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दीपावली से भैया दूज तक के लिए अलग-अलग गंतव्य तक जाने के लिए मुसाफिर अधिक संख्या में हरिद्वार और दिल्ली बस अड्डे पर पहुंचे। रोडवेज प्रबंधन की ओर से लखनऊ, सीतापुर, आगरा, दिल्ली, मेरठ, आनंद विहार सहित अन्य शहरों के लिए अधिक बसों को चलाया गया। परिवहन निगम की ओर से रीजन में 250 अतिरिक्त बसों का संचालन कराया गया है।
विज्ञापन

------
प्रोत्साहन योजना के लाभ के लिए लंबी दूरी पर दौड़ा रहे बसें
- अधिकतर चालक और परिचालक प्रोत्साहन योजना के लिए बसों को लंबी दूरी के लिए दौड़ा रहे हैं। इससे 70 से 90 किलोमीटर की दूरी तक के शहरों में जाने के लिए यात्रियों के लिए बसें कम रही हैं। कुछ यात्री हरियाणा और उत्तराखंड निगम की बसों से भी गंतव्य के लिए रवाना हुए। हालांकि ऐसी बसों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--- वर्जन --
- त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ी है। कोरोना काल के बाद अनलॉक पीरियड में यात्रियों की संख्या 20 से 30 प्रतिशत तक थी। लेकिन त्योहारों पर दबाव में सुधार हुआ है। कुछ ट्रेेेनों के नहंी चलने की जानकारी है। शायद इस कारण भी यात्री बढ़े हैं। -नीरज सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed