फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Moon show, first roja today

चांद दिखा, पहला रोजा आज  

Wed, 16 May 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Wed, 16 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Moon show, first roja today
रमजान मुबारक

विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में देशभर में संपर्क साधने के बाद विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने रमजान का चांद दिखाई देने का एलान किया है। पहला रोजा बृहस्पतिवार (आज) रखा जाएगा। चांद दिखाई देने के साथ ही मस्जिदों, घरों और अन्य जगहों पर तरावीह शुरू हो गई। दारुल उलूम में चांद दिखने के बाद रुयत-ए-हिलाल कमेटी ने देश के विभिन्न हिस्सों में संपर्क कर रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर चांद दिखाई देने का ऐलान कर दिया।


दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि पहला रोजा बृहस्पतिवार यानि आज होगा। मोहतमिम ने सभी देशवासियों को मुकद्दस रमजान माह की मुबारकबाद दी है। उधर, चांद दिखाई देने का एलान होते ही मस्जिदों और घरों में तरावीह पढ़ने का सिलसिला आरंभ हो गया। इसके साथ ही पहले रोजे की सहरी खरीदने के लिए बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed