फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Month of patience is Ramadan: Faruq

सब्र का महीना है रमजान : फारुकी

Sun, 04 Jun 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Month of patience is Ramadan: Faruq
मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि पवित्र रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है।
विज्ञापन


इसमें अल्लाह की बेशुमार रहमतें बरसती हैं। रमजान के महीने में अल्लाह अपने बंदों के गुनाहों को माफ कर उन्हें दोजख से आजादी का परवाना अता करता है। रमजान सब्र का महीना है और सब्र का इनाम जन्नत है। 
विज्ञापन


शनिवार को रमजान माह पर प्रकाश डालते हुए मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि सब्र का रमजान से गहरा ताल्लुक है। रोजे की हालत में इंसान खाने पीने और जिस्मानी ख्वाहिशात से रुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान को गमख्वारी का महीना इसलिए करार दिया गया है कि इस मुबारक महीने में हम गरीब, असहाय और जरुरतमंदों का भी ख्याल रखें और खैरात से उनकी मद्द करें।

उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब ने फरमाया कि जब रमजान मुबारक की पहली रात आती है तो अल्लाह आसमान से फरिश्तों के जरिये ऐलान करता है कि है कोई माफी मांगने वाला हो, जिसको मैं माफ कर दूं।


कोई औलाद की तमन्ना करने वाला हो, जिसे मैं औलाद की नेमत अता कर दूं। कोई बीमारी से शिफा मांगने वाला हो, जिसे मैं बीमारी से छुटकारा दे दूं। 
यह ऐलान सुबह सादिक तक होता रहता है। मुफ्ती अरशद ने कहा कि रोजा रमजान की अहम इबादत है। रोजा ऐसी इबादत है जो रुहानी और जिस्मानी एतबार से इंसान के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed