फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Monitoring committees will also be 'monitored'

निगरानी समितियों की भी होगी ‘निगरानी’

Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committees will also be 'monitored'
सहारनपुर। कोरोना वायरस और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में काम कर रही निगरानी समितियों की भी अब निगरानी होगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी शिकायत पर क्रास चेकिंग करेंगे। इसके साथ ही 11 विकास खंड स्तर पर बनाए और जिले के व्हाट्स एप ग्रुप पर भी लाइव लोकेशन ली जाएगी।
विज्ञापन

बरसात का मौसम चल रहा है। वर्तमान में कोरोना वायरस की मार भी लोग झेल रहे हैं। संचारी रोगों के लिए तो हर वर्ष विशेष सफाई अभियान चलता है, जो बरसात के मौसम के बाद खत्म हो जाता था, लेकिन इस बार कोरोना काल तक अभियान जारी रहेगा। इसके लिए जिले की 887 ग्राम पंचायतों निगरानी समितियों भी गठित की। प्रत्येक समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान है। इसके अलावा समिति में ग्राम सचिव, लेखपाल, बीट का सिपाही, आशा, पंचायत राज विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं, जो लोगों को घर-घर जाकर कोरोना और संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा से गांवों की सफाई व्यवस्था भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके बावजूद कई बार शिकायत आ रहे हैं कि कुछ जगहों पर सूचना के बाद भी सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी को जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों को कंट्रोल रूम में तैनात किया जा रहा है। एक कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में बना है और दूसरा अब विकास भवन में भी बनाने पर काम होगा। कंट्रोल रूम में विशेष तौर पर कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो निगरानी समितियों की निगरानी करेंगे। शिकायत मिलने पर फोन कर समितियों के कार्यों की क्रास चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव और जिला पंचायत राज अधिकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद द्वारा 11 ब्लॉक पर अलग-अलग ग्रुप संचालित किए जा रहे हैैं, जिन पर निगरानी समितियों अपने कार्यों की फोटो तो अप लोड कर रही हैं, लेकिन अब लाइव लोकेशन भी देनी होगी। दोनों अधिकारियों ने बताया कि कार्यों को प्रभावी रूप से कराने के लिए क्रास चेकिंग कंट्रोल रूम में माध्यम से होगी।

विकास खंडवार ग्राम पंचायतों की संख्या
विकास खंड ----- ग्राम पंचायतें
बलिया खेड़ी ----- 75
पुवांरका ------ 93
मुजफ्फराबाद---- 100
सढ़ौली कदीम ----- 84
सरसावा -------- 103
नकुड़ ----------- 85
गंगोह -------- 98
नानौता ------- 55
रामपुर मनिहारान ---- 56
देवबंद -------- 64
नागल ------- 74
जिले में 887 ग्राम पंचायत, 1350 गांव और 20 लाख की आबादी
सहारनपुर। जनपद के 11 विकास खंड में 887 ग्राम पंचायतें हैं, इनके अंतर्गत 1350 गांव आते हैं और 20 लाख की आबादी निवास करती हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जिला विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना वायरस और संचारी रोगों की रोकथाम अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed