फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Monitoring committees created from Corona to battle

कोरोना से जंग को बनाईं निगरानी समितियां

Thu, 14 May 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committees created from Corona to battle
नगर निगम में कोविड 19 की निगरानी समिति की प्रशिक्षण बैठक लेते मेयर व नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना से बचाव और राहत के लिए नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में निगरानी समिति गठित की गई है। समिति सदस्यों को बृहस्पतिवार को नगर निगम में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मेयर संजीव वालिया ने कहा कि निगरानी समितियों का काम बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखना होगा। कोई भी संदिग्ध मिलने पर तुरंत उसकी जानकारी अधिकारियों को देंगे। उन्होंने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि निगरानी समितियां केवल निगरानी तक सीमित न रहें, बल्कि अपने अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था, सैनिटाइजेशन आदि पर भी ध्यान दें। समिति सदस्यों को लोगों को मास्क लगाने, साफ सफाई अपनाने और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करना है। चीफ वार्डन राजेश जैन ने सभी वार्डनों से निगरानी समितियों में अपने दायित्वों के प्रति सजग और सक्रिय रहने की अपील की। प्रशिक्षण में पार्षद मोनिका सिंह, सुनीता, स्वीटी उर्फ आयशा, नरेंद्र कुमार, नेपाल सिंह, अनिल कुमार, मोहर सिंह, राजेंद्र, नरेश सिंह रावत, प्रदीप सिंह, भूरा सिंह प्रजापति, मुकेश गक्खड़, कार्तिक चौहान, मुमताज, कंचन, ज्योति अग्रवाल, हाजी बहार अहमद, मनोज कुमार, मानसिंह जैन के अलावा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चौधरी, सिविल डिफेंस के उप मुख्य वार्डन मोहम्मद आलम, मीडिया प्रभारी डा. वीरेंद्र आजम, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed