फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Monika took the longest and highest jump than Parul

मोनिका ने सबसे लंबी और पारुल से सबसे ऊंची छलांग लगाई

Fri, 04 Mar 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Monika took the longest and highest jump than Parul
मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रमियोगिता लम्बी कूद लगाती छात्रा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुन्नालाल एवं जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलों के क्रम में शुक्रवार को लंबी और ऊंची कूद स्पर्धाएं कराई र्गइं। लंबी कूद स्पर्धा में बीए तृतीय वर्ष की मोनिका रानी ने सबसे लंबी छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि ऊंची कूद में बीए द्वितीय वर्ष की पारुल विजेता बनी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले सत्र में लंबी कूद प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 42 छात्राओं ने हिस्सा लिया। बीए तृतीय वर्ष की मोनिका रानी ने सबको पछाड़ते हुए सबसे लंबी छलांग लगाई और विजेता बनी। बीए तृतीय वर्ष की काजल दूसरे और बीए द्वितीय वर्ष की सुजाता कश्यप तीसरे स्थान पर रही। दूसरे सत्र में ऊंची कूद प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बीए द्वितीय वर्ष की पारुल ने सबसे ऊंची छलांग लगाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की मोनिका रानी दूसरे और बीए तृतीय वर्ष की ही महकारा तीसरे स्थान पर रही। निर्णायकों में क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. रीता बोरा, शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता निधि सैनी और शिखा रानी रही। प्राचार्या प्रोफेसर पंकज छाबड़ा ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। इस मौके पर क्रीड़ा समिति की सदस्य डॉ. अनुपम बंसल, आशा पांडेय, डॉ. जया, डॉ. गुंजन त्रिपाठी, अनुपम गुप्ता, सुमन बाला उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed