फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Money rained in the market, 1000 crore business

बाजार में बरसा धन, 1000 करोड़ का कारोबार

Sun, 23 Oct 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Money rained in the market, 1000 crore business
सहारनपुर। धनतेरस के दो दिन में बाजार में खूब धन वर्षा हुई है। जिले में एक हजार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। इसके तहत 2250 दुपहिया और 210 चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं, सोने-चांदी, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स कारोबार में भी भारी उछाल रहा।
विज्ञापन

इस बार धनतेरस दो दिन मनाई गई। रविवार को भी कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, चौकी सराय, प्रताप मार्केट, शहीद गंज बाजार, नया बाजार, सराफा बाजार, मोरगंज बाजार, हकीकत नगर, नुमाइश कैंप और खलासी लाइन सहित अनेक बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जिले में लगभग एक हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए है।
विज्ञापन

300 करोड़ का हुआ ऑटो मोबाइल कारोबार
वाहनों की बंपर बिक्री हुई है। दिल्ली रोड स्थित ऑटो मोबाइल एजेंसी के स्वामी अजय वर्मा ने बताया कि उनके 400 दुपहिया वाहन बिके हैं। इसी मार्ग के ऑटो मोबाइल एजेंसी के स्वामी निपुण जैन ने बताया कि उनके यहां 300 से अधिक दुपहिया बिके हैं और 50 से अधिक चौपहिया वाहनों की खरीदारी हुई है। बेहट रोड के एजेंसी स्वामी शिवांग कुच्छल ने बताया कि उनकी एजेंसी से 300 वाहन बिके हैं। इसी तरह जिले में 2250 दुपहिया और 210 चौपहिया वाहन बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 करोड़ से चमका सोने-चांदी का व्यापार
सोने-चांदी के व्यापार भी खूब हुआ। लोगों ने हीरे वाले जेवरात ज्यादा पसंद किए। इनमें गले का हार, मंगलसूत्र, ब्रेसलेट की ज्यादा बिक्री हुई है। इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी लोगों ने खूब खरीदी। सोने की चेन की मांग भी ज्यादा रही। कोर्ट रोड के सराफ कारोबारी गौतम शंकर सिंघल व सराफा बाजार के व्यापारी राम राजीव सिंघल ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक जिले भर में 200 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
मिठाई व गिफ्ट आइटम 100 करोड़ का व्यापार
जिले भर में मिठाई, गिफ्ट आइटम, ड्राई फ्रूट कारोबार में भी भारी उछाल रहा है। लोगों ने मिठाई, गिफ्ट आइटम और ड्राई फ्रूट के डिब्बों की खूब खरीदारी की। पूरे दिन में बाजारों में मिठाई, ड्राई फ्रूट और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही। हलवाई हट्टे के आशीष नारंग व मिठाई कारोबारी एवं कोर्ट रोड गिफ्ट आइटम व्यापारी सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि दो दिन में जिले में करीब 100 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है।
150 करोड़ का कपड़े और 20 करोड़ का हुआ फुटवियर का व्यापार
दीपावली व भैयादूज पर्व मनाने को लोगों ने कपड़ों की भी खूब खरीदारी की। महिलाओं ने साड़ियों, लहंगे और कॉटन के कुर्ते खरीदे तो पुरुषों ने कुर्ता-पायजामा को ज्यादा पसंद किया। इसके अलावा युवाओं जींस, टी-शर्ट, शर्ट और कॉटन के कुर्तों को खूब पसंद किया है। रायवाला बाजार के कपड़ा कारोबारी रविकांत ने बताया कि कपड़े का 150 करोड़ का व्यापार होने का अनुुमान है। इसके साथ ही जूतों के कारोबार में इजाफा रहा। कोर्ट रोड के जूता कारोबारी राघव धवन ने बताया कि जूते व चप्पलों कारोबार भी अच्छा रहा है। जिले में करीब 20 करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है।

इलेक्ट्रोनिक्स में 70 और बर्तन में 50 करोड़ की हुई धन वर्षा
इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। लोगों ने गीजर, हीटर, वाशिंग मशीन, एलईडी, मिक्सर ग्राइंडर, सहित अनेक सामान खरीदे। इसी तरह बर्तन में थाली, कटोरी, चम्मत, कूकर, पीतल के बर्तनों की भी खूब बिक्री हुई है। व्यापारी राजकुमार अरोड़ा व सन्नी सचदेवा ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक्स और बर्तनों का 120 करोड़ का व्यापार हुआ है। इसके अलावा पूजन सामग्री, सजावट के सामान, मूर्तियां व कलेंडरों आदि 30 करोड़ से का कारोबार हुआ है। इसके अलावा ग्रीन पटाखे, दीये, पूजन सामग्री, खील बताशे और फूल आदि का कारोबार भी खूब चमका है।

धनतेरस पर सोना चांदी खरीदते परिवार

धनतेरस पर सोना चांदी खरीदते परिवार- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पर शौरूम पर धनतेरस पर सोना चांदी खरीदते परिवार

कोर्ट रोड पर शौरूम पर धनतेरस पर सोना चांदी खरीदते परिवार- फोटो : SAHARANPUR

दीपावली पूजन के लिये मूर्तिया खरीदते लोग

दीपावली पूजन के लिये मूर्तिया खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

दीपावली पूजन के लिये मूर्तिया खरीदते लोग

दीपावली पूजन के लिये मूर्तिया खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पर दीवावली के लिये खरीदारी करते लोग

कोर्ट रोड पर दीवावली के लिये खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पर दीवावली के लिये खरीदारी करते लोग

कोर्ट रोड पर दीवावली के लिये खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed