फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mom and Dad teach us, enroll us in school

Saharanpur News: मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, विद्यालय में नाम लिखवाओ

Tue, 04 Apr 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mom and Dad teach us, enroll us in school
छुटमलपुर/नानौता। स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग रोकथाम अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्कूल नंबर दो छुटमलपुर के छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। नानौता के पठानपुरा स्कूल में भाजपा नेता ने निशुल्क आई पुस्तकों को वितरण किया।
विज्ञापन


रैली को प्रधान अध्यापक करण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षिका अंजली आर्य की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने एक भी बच्चा छूटा, शिक्षा चक्र टूटा। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, विद्यालय में नाम लिखवाओ। साफ रहेंगे स्वस्थ रहेंगे, बीमारी से दूर रहेंगे, आदि नारे लगा लोगों को जागरूक किया। पूनम सैनी, कमलेश राणा, सोनिया, सरिता, अनिता आदि रहे।
विज्ञापन

नानौता के गांव पठानपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अजीत सिंह राणा द्वारा पुस्तक वितरण की गई। अजीत सिंह राणा ने कहा कि सरकार द्वारा समय से पुस्तकें उपलब्ध कराने का प्रयास सराहनीय है, इससे जहां बच्चों को पढ़ाई करने में सुविधा होगी तथा बेसिक शिक्षा के प्रति समाज में बेहतर संदेश जाएगा। प्रधानाध्यापक उदयराज सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलीम, सहायक अध्यापक मुकेश कुमार, मनोज राणा, सोनू राणा, तेजवीर चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed