फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mokshayatan's Global Yoga Conference will be held from today

मोक्षायतन की ग्लोबल योग कांफ्रेंस आज से होगी

Tue, 14 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mokshayatan's Global Yoga Conference will be held from today
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में इस वर्ष भी मोक्षायतन योग संस्थान द्वारा ग्लोबल योग कॉंफ्रेंस का वर्चुअल आयोजन 15 से 17 जून तक किया जा रहा है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद भारत सरकार और देश के अग्रणी योग संस्थानों के संगठन इंडियन योग एसोसिएशन ने भी इस आयोजन को अपना सहयोग समर्थन दिया है। ग्लोबल योग कॉंफ्रेंस का उद्घाटन 15 जून यानी आज शाम चार बजे होगा।
विज्ञापन

संस्था की निदेशक व पूर्व राजनयिक आचार्या प्रतिष्ठा ने बताया कि कांफ्रेंस में इस बार वैश्विक प्रसारण 35 से अधिक देशों में मोक्षायतन योग संस्थान के दस लाख से अधिक भारत योग यूट्यूब सब्सक्राइबर्स, भारत योग ऑफिशियल फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्वीटर हैंडल्स के साथ ही आईसीसीआर विदेश मंत्रालय दूतावासों और आयुष मंत्रालय भारत सरकार व इंडियन योग एसोसिएशन के सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध रहेगा। अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के निदेशक व अंतरराष्ट्रीय योग गीत के रचयिता धीरज सारस्वत व सचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि कांफ्रेंस में आयुष सचिव भारत सरकार पद्मश्री राजेश कोटेचा, कुमार तुहिन, डॉ. ईश्वर बासव रेड्डी के अलावा इटली के एमसी ब्लेसियो, मॉरीसस के डॉ. सीसी राधा किसुन और हेलेने, जापान के केनी चिरो तायो फोकू और अमेरिका के दीप्ति, डॉ. विक्रांत और डॉ. देवकेतु, ताइवान से जिनी चेन सहित कईं देशों के वक्ता शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed