फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mohalla Chowk won the opening match defeating Gadan's team

मोहल्ला चौक ने गाडान की टीम को हरा जीता उद्घाटन मैच

Sat, 06 Feb 2021 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Mohalla Chowk won the opening match defeating Gadan's team
मोहल्ला चौक ने गाडान की टीम को हरा जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन

अंबेहटा। अंबेहटा प्रिमियर लीग की ओर से कस्बे में 12 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मोहल्ला चौक की टीम ने जीता।

रामपुर रोड स्थित मदनी कॉलोनी में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष साउद आलम ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। इसलिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहनी चाहिए। मैच अंबेहटा के मोहल्ला गाडान व मोहल्ला चौक की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाडान की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 130 रनों का लक्ष्य चौक की टीम के सामने रखा। जवाब में चौक की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 11.4 ओवरों में लक्ष्य को पार कर 131 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। 26 गेंदों में 51 रन बनाने वाले मोहल्ला चौक की टीम के खिलाड़ी दानिश आजम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर शाकेब व रिहान रहे। इस दौरान मोहम्मद जुनेद, फरमान मास्टर, कदीर अहमद, खुशनसीब, अंकुर गौतम, दानिश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed