{"_id":"5e9c8ad08ebc3e6fc0264360","slug":"mohalla-bahudin-sealed-saharanpur-news-mrt478405469","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोह के मोहल्ला बाहुद्दीन को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोह के मोहल्ला बाहुद्दीन को किया सील
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किया गया गंगोह का मुहल्ला बहुद्दीन
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। गंगोह में एक और कोराना संक्रमित रोगी आने के बाद मोहल्ला बाहुद्दीन को सील कर दिया। यहां पर एक अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित कर संपूर्ण लाक डाउन के पालन के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। नगर पंचायत के कार्यकारी चेयरमैन नोमान मसूद ने बाहुद्दीन में पहुंच कर घरों को सैनिटाइज किया।
देवबंद के बाद गंगोह में सबसे ज्यादा संक्रमित पाने के बाद यहां के तीन मुहल्ले कुरैशियान, बाहुद्दीन और गुजरान को सील किया। यहां किसी भी दुकानदार को दुकान खोलने की अनुमति नहीं है। नगर के सबसे व्यस्त रहने वाले शिव चौक और सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा है। ज्यादातर हिस्से में गलियां और सड़के सूनी पड़ी हैं। केवल पुलिस के गश्त की आवाज खामोशी को तोड़ रही है। दिन के वक्त होम डिलीवरी वाले लोग ही घर घर जा कर सामान की आपूर्ति कर रहे हैं। प्रशासन और स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा चलाई जा रही छह रसोई के माध्यम से वंचितों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। हालांकि पूर्ण लाक डाउन के दौरान कुछ लोग इसका उल्लंघन भी करते दिखाई दिए।
उधर, नगर की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई। जहां पर गेहूं की खरीदारी हो रही है, लेकिन जो सरकार ने रेट निर्धारित किया है, उस रेट पर गेहूं की खरीदारी नहीं हो पा रही है। एक क्विंटल गेहूं पर करीब 1 से 2 किलो अनाज भी अधिक लिया जा रहा है। मंडी सचिव अशोक गुप्ता ने कहा जिस किसान के गेहूं में नमी या खराबी है, उसे ही कुछ कम रेट पर लिया जा रहा है। जबकि रेट से अधिक भी खरीदारी की जा रही है।

गंगोह के सर्राफा बाजार में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन