फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Modi-Yogi's instructions did not come, Arun die

मोदी-योगी के निर्देश न आए काम, अरुण ने तोड़ दिया दम

Tue, 12 Dec 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 12 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Modi-Yogi's instructions did not come, Arun die
प्रधानमंत्री से मदद की गुहार करती बिटिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में आखिरकार प्रशासनिक सिस्टम की उदासीनता ने गांव अलीपुरा निवासी मासूम ईशू के सिर से पिता अरुण का साया छीन ही लिया। करीब चार माह पूर्व छह साल की मासूम ईशू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोमा में जा चुके अपने पिता का उपचार कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


जिस पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने संज्ञान लिया और उनके कार्यालय से प्रशासन को मद्द के निर्देश दिए गए थे। तब अफसरों ने बड़े-बड़े वायदे किए, मगर बाद में अधिकारी परिजनों को बहलाते रहे और उपचार के अभाव में अरुण की घर पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गंगोह ब्लाक के गांव अलीपुरा निवासी अरुण फोटोग्राफर का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना मिर्जापुर के एक गांव से लौटते वक्त बाइक में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना से 15 दिन पूर्व ही उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। बड़ी बेटी ईशु उस वक्त पांच साल की थी। दुर्घटना के बाद अरुण की पत्नी ने जगाधरी और उसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उसका उपचार कराया। करीब एक साल तक चले उपचार में परिवार की माली हालत बदतर हो गई, लेकिन अरुण की हालत में सुधार नहीं हुआ।

छह साल की मासूम बेटी ईशु से अपने पिता की हालत और माता की बेबसी देखी नहीं जा रही थी। तब 12 सितंबर को उसने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पिता के इलाज की गुहार लगाई थी। मामला सुर्खियों में आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था।


उनके कार्यालय से प्रशासन को अरुण का इलाज कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, प्रशासन ने मात्र 50 हजार रुपये का चेक देकर पल्ला झाड़ लिया। उधर, आरोप है कि करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होने के बाद पैसे न दिए जाने पर चिकित्सक ने भी अरुण को अस्पताल से घर भेज दिया था। सोमवार को बीमार अरुण की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed