फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Modi government will be formed again, India will move forward strongly: Deputy Chief Minister

फिर बनेगी मोदी सरकार, मजबूती से आगे बढ़ेगा भारत : उपमुख्यमंत्री

Wed, 21 Feb 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 21 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Modi government will be formed again, India will move forward strongly: Deputy Chief Minister
गंगोह में आयोजित योगी जोगी नाथ समाज की स्वाभिमान रैली को संबोधित करते सांसद प्रदीप चौधरी। संवाद
गंगोह/सहारनपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों सहित भाजपा देश में 370 सीटें जीतेगी। गरीब कल्याण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों को शक्तिशाली बनाने के लिए काम होंगे। देश मजबूती से आगे बढ़ेगा। उप मुख्यमंत्री ने जीत का लक्ष्य पाने को हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वयं को मोदी, नडडा, योगी और केशव प्रसाद मौर्य मानकर चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को गंगोह स्थित नवीन अनाज मंडी में योगी जोगी नाथ समाज की स्वाभिमान रैली को वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीतिक एवं सामाजिक हिस्सेदारी से छूट गए हैं, उन्हें भी भाजपा उचित सम्मान देगी। 2024 का वातावरण पूरी तरह बदला हुआ है। प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के अंदर मोदी, कमल और प्रभु श्रीराम की लहर है। उपमुख्यमंत्री ने अपने 20 मिनट के संबोधन में कहा कि भाजपा विरोधी इंडिया गठबंधन का प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कोई पूछने वाला नहीं है। दावा किया कि कई प्रदेशों में तो उनका खाता तक भी नहीं खुलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीब, युवाओं, महिलाओं और किसानों को ही देश में चार जातियां मानते है। उनके लिए इन्ही चार जातियों में 140 करोड़ लोग समाहित हो जाते हैं।
विज्ञापन


अचानक रद्द हुआ उपमुख्यमंत्री का दौरा
उपमुख्यमंत्री को कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से पहुंचना था, लेकिन पार्टी कार्य के चलते उनका दौरा अचानक रद्द हो गया। मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने की सूचना पर आयोजकों में मायूसी छा गई। आयोजक कैप्टन सुभाष योगी भावुक होकर रोने लगे। इसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री के वर्चुअल रूप से संबोधित करने की जानकारी मिली, जिसके बाद आनन फानन में प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था मंच पर की गई। उन्होंने आयोजकों एवं उपस्थित लोगों को ना आने की वजह बताते हुए क्षमा मांगी और चुनावों के बाद आने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, हिमाचल से आए विधायक हंसराज जोगी, नकुड विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व एमएलसी डॉ. लोकेश त्यागी, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, कैप्टन सुभाष योगी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रमोद अट्टा, विकास योगी, भूपेंद्र चौधरी, महावीर जोगी, राकेश आर्य, संजय कम्हेडा, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, आयोजकों ने रैली में आ रहे कार्यकर्ताओं के वाहनों को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रोकने का आरोप लगाते विरोध जताया।

यूपी पुलिस परीक्षा के परीक्षार्थियों ने किया प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में यूपी पुलिस परीक्षा के परीक्षार्थी कार्यक्रम में पहुंच गए और उन्होंने अपने हाथों में उक्त परीक्षा को पुनः कराने के पोस्टर लेकर प्रदर्शन नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया।


हेलीकाॅप्टर को देख फैल गई थी अफवाह
रैली 11 बजे शुरू होनी थी। 10:20 बजे एक हेलीकाॅप्टर ने सभा स्थल पर बेहद नीची उड़ान भरी थी। इसे लेकर अफवाह फैली कि उपमुख्यमंत्री ने भीड़ का अवलोकन कराया है और इसी कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द किया है। हालांकि इसके बाद जोगी नाथ समाज के लोग जत्थों में वहां पहुंचना शुरू हुए। बाद में पता चला कि वह हेलीकॉप्टर सरसावा एयरपोर्ट का था, जो सुरक्षा के लिहाज से निगरानी कर रख रहा था।

गंगोह में आयोजित योगी जोगी नाथ समाज की स्वाभिमान रैली को संबोधित करते सांसद प्रदीप चौधरी। संवाद

गंगोह में आयोजित योगी जोगी नाथ समाज की स्वाभिमान रैली को संबोधित करते सांसद प्रदीप चौधरी। संवाद

गंगोह में आयोजित योगी जोगी नाथ समाज की स्वाभिमान रैली को संबोधित करते सांसद प्रदीप चौधरी। संवाद

गंगोह में आयोजित योगी जोगी नाथ समाज की स्वाभिमान रैली को संबोधित करते सांसद प्रदीप चौधरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed