{"_id":"6388eddc1ff3a87dd00f708d","slug":"models-of-solar-energy-and-volcanic-eruption-dominated-the-science-exhibition-saharanpur-news-mrt616005991","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में छाए सौर ऊर्जा और ज्वालामुखी विस्फोट माडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में छाए सौर ऊर्जा और ज्वालामुखी विस्फोट माडल
विज्ञापन
राष्ट्रीय विद्या पीठ की विज्ञान प्रदर्शनी में माडल प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। राष्ट्रीय विद्या पीठ में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। सौर ऊर्जा और ज्वालामुखी विस्फोट आधारित माडलों को सभी ने सराहा।
छुटमलपुर स्थित स्कूल परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ कालेज प्रबंधक भूपेंद्र सिंह पुंडीर ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार आता है। इस दौरान आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नौ की छात्रा गार्गी, अंशिका, कन्नु और सादिका ने सौर ऊर्जा पर आधारित मॉडल बना कर उसकी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। कक्षा दस के छात्र अवि, अभिषेक, वैभव, अरुण, कार्तिक, लक्ष्य, आदित्य, अभिनव ने ज्वालामुखी विस्फोट पर आधारित मॉडल बनाकर उसका प्रदर्शन किया। कक्षा की विरिका, अन्नु और महक ने पनचक्की की कार्यप्रणाली पर आधारित मॉडल बनाया। छात्र-छात्राओं ने आगंतुकों के समक्ष अपने बनाए मॉडलों की कार्य प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।
प्रधानाचार्या उषा राठौर और उप प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान शोभना, दीपक, अनुराधा, जतिन, मेनपाल और वसीम अहमद आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।

राष्ट्रीय विद्या पीठ की विज्ञान प्रदर्शनी में माडल्स के साथ छात्र-छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन