फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mobile trader dies after being hit by roadways bus

रोडवेज बस की चपेट में आकर मोबाइल व्यापारी की मौत

Sun, 17 Oct 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Mobile trader dies after being hit by roadways bus
सहारनपुर। अंबाला रोड पर थाना कुतुबशेर के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर मोबाइल व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मेहंदी सराय निवासी उजैफा पुत्र अब्दुल हमीद पुल जोगियान के नजदीक स्थित अपनी मोबाइल फोन की दुकान से एक्टिवा पर घर लौट रहा था। एक्टिवा उजैफा का साथी मो. जैद निवासी दाऊद सराय चला रहा था। वह दोनों जब थाना कुतुबशेर के पास पहुंचे तो रोडवेज बस ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में उजैफा और जैद घायल हो गए। लोग एंबुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उजैफा को मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और थाना कुतुबशेर पुलिस अस्पताल पहुंच गई, जहां परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार से कर दिया। देर शाम तक परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

बस के हुए ब्रेक फेल, कार व स्कूटर क्षतिग्रस्त
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शारदा नगर पुल पर रविवार की दोपहर एक बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस की चपेट में आकर कार व स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार चालक और स्कूटर सवार बाल-बाल बच गया, जबकि अन्य व्यक्ति घायल हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed