{"_id":"60fc553c8ebc3e58005f1005","slug":"mobile-number-will-be-updated-in-aadhar-card-sitting-at-home-saharanpur-news-mrt5488706188","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे आधार कार्ड में अपडेट होगा मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे आधार कार्ड में अपडेट होगा मोबाइल नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आधार कार्ड में मोबाइल फोन नंबर अपडेट कराने के लिए नागरिकों को अब जनसेवा केंद्रों और आधार सेंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि, अब पोस्टमैन जानकारी मिलने पर घर आकर ही आधार कार्ड में मोबाइल फोन नंबर अपडेट कर देंगे।
जनपद में 60 से डाकिए हैं। इतनी संख्या में डाक सेवक भी हैं। डाकघर के अधिकारियों के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने एक व्यवस्था के तहत डाकियों को आधार कार्ड धारकों के मोबाइल नंबर अपडेट करने की अनुमति दी है। इसके तहत डाकिए जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति के घर जाकर स्मार्ट फोन के माध्यम से मोबाइल फोन नंबर अपडेट कर देंगे। ऐसे में अब आधार में नंबर बदलवाने के लिए लोगों को कार्यालयों पर नहीं भटकना पड़ेगा।
दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
इसको लेकर डाकियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्व प्रथम डाकियों को स्मार्ट फोन मिलेंगे, जिसमें शासन की ओर से जारी किया गया ऐप डाउनलोड होगा, जिसके माध्यम से डाकियों को आधार नंबर अपडेट करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसको लेकर पांच से सात दिन कार्यशाला भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
नागरिकों को आधार कार्ड में नंबर अपडेट कराने में अब दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके विभाग में तैनात डाकिए घर जाकर लोगों के आधार में मोबाइल फोन नंबर अपडेट कर देंगे। शासन के निर्देशानुसार यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके साथ ही डाकियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी। -- उमराव सिंह, प्रवर अधीक्षक, डाकघर