फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mobile fraud gang busted on the pretext of games, four arrested

Saharanpur News: खेल के बहाने मोबाइल ठग गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mobile fraud gang busted on the pretext of games, four arrested
बिहारीगढ़। थाना पुलिस ने खेल दिखाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। इसके पास से आठ मोबाइल, एक पेंसिल और रस्सी भी बरामद की है, जिनका इस्तेमाल ठगी के खेल में करते थे।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आठ जुलाई को फतेहपुर निवासी शाहनवाज ने बिहारीगढ़ थाने में तहरीर दी थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने खेल के बहाने मोबाइल व 500 रुपये ठग लिए। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने चेकिंग करते समय एक रिसोर्ट के पास से सोनू निवासी नवादा रोड, अजीम निवासी देहरादून चौक, नौशाद निवासी सड़क दूधली और साकिर उर्फ मुन्नू निवासी दाबकी जुनारदार को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि अजीम व नौशाद आपस में रिश्तेदार है। आरोपियों से जो मोबाइल बरामद हुए हैं, अब उनके मालिकों से संपर्क किया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि उनके साथ तो ठगी नहीं हुई है।
विज्ञापन

-----
-- ऐसे करते थे ठगी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक साथ टेंपो में सवार होकर किसी भी रास्ते पर निकल जाते थे और राह चलते लोगों को बैठा लेते थे। फिर उन्हें रस्सी में पेंसिल फंसाकर एक खेल खिलाते थे, जिसमें जीतने पर इनाम का लालच दिया जाता था। लोगों से मोबाइल और नकदी दांव पर लगवाते, और फिर उन्हें धोखे से हराकर कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed