फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mobile cash counter will reach the door to collect tax

Saharanpur News: कर वसूलने के लिए दरवाजे पर पहुंचेगा मोबाइल कैश काउंटर

Wed, 02 Aug 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mobile cash counter will reach the door to collect tax
सहारनपुर। यदि आप गृह एवं जलकर जमा कराने में नगर निगम में बने कैश काउंटर तक नहीं पहुंच सकते हैं, तो आपके बुलावे पर अब मोबाइल कैश काउंटर आपके घर ही आएगा। दरअसल, नगर निगम ने मोबाइल कैश काउंटर शुरू किया है, जो कॉलोनियों में जाकर लोगों से कर की वसूली करेगा। बुलावे पर वह लोगों के घर जाकर भी कर वसूल करेगा। इतना ही नहीं, नगर निगम के कैश काउंटर भी अब रात्रि आठ बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने करदाताओं की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर 8476003003 जारी किया है। यदि करदाता घर बैठे अपने भवन या संपत्ति का कर जमा कराना चाहते हैं तो उक्त नंबर पर अपना पूरा पता व संपत्ति का विवरण व्हाट्सएप कर जानकारी देंगे या फिर उक्त नंबर पर एक मिस कॉल भी कर देंगे। तो नगर निगम का कर्मचारी आपको कॉल कर संपत्ति की विवरण पता करेगा। कर अनुभाग के प्रभारी/अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने बताया कि विवरण मिलने के बाद निगम का मोबाइल कैश काउंटर करदाता के घर पहुंचेगा और कर जमा करते हुए मौके पर ही कंप्यूटराइज्ड रसीद देगा।
विज्ञापन

इसके अलावा निगम परिसर स्थित कैश काउंटर पर कर जमा कराने वाले करदाताओं की सुविधा के लिए कैश काउंटर खुलने का समय भी बढ़ाकर सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक कर दिया गया है। यानी अब काउंटर दस घंटे खुलेगा। फिलहाल यह सुविधा 16 अगस्त तक की गई है, लेकिन आवश्यकतानुसार इसे आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि करदाता क्यूआर कोड स्कैन कर पेटीएम, फोन-पे और गूगल-पे के माध्यम से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा निगम की वेबसाइट ptaxsnn.com पर जाकर नेटबैंकिंग, डेबिट कॉर्ड व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी कर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed