फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MNREGA Lokpal reached village to investigate corruption complaint

भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच करने गांव पहुंची मनरेगा लोकपाल

Tue, 06 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
MNREGA Lokpal reached village to investigate corruption complaint
तीतरो। मनरेगा कार्य में अनियमितता व धांधली की शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने जॉब कार्ड धारकों से मिलकर उनकी शिकायतों को जाना। ग्राम पीरमाजरा के मनरेगा जॉबकार्ड धारक जगदीप सिंह, कुलबीर सिंह, बलराम, सोनू ने मनरेगा कार्यों में धांधली व अनियमितता का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि मनरेगा में ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान के द्वारा कच्चे कार्यों में मिट्टी डालने की बजाय कार्ययोजना में शामिल स्थल से मात्र घास की छिलाई कराकर गड्ढे भरकर मनरेगा के धन की बंदरबांट की है। उक्त शिकायतों की जांच के लिए मनरेगा लोकपाल सुनीता चौधरी ने गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मनरेगा लोकपाल ने बताया कि मनरेगा योजना के मूल उद्देश्य के विपरीत कार्य कर योजना को पलीता लगाया जा रहा है। कार्यवाही के लिए रिपोर्ट शासन व जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

उधर ग्राम प्रधान इमरान ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। यदि कोई धांधली हुई है तो इसके लिए पंचायत सचिव जिम्मेदार है। जबकि पंचायत सचिव जयप्रकाश वर्मा का कहना है कि योजना में बजट के अनुसार ही कार्य कराए गए हैं। धांधली का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed