फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLC Srichand Sharma adopted Fatehpur CHC

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने लिया फतेहपुर सीएचसी को गोद

Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
MLC Srichand Sharma adopted Fatehpur CHC
छुटमलपुर। भाजपा के विधान परिषद सदस्य (शिक्षक सीट) मेरठ सहारनपुर खंड श्रीचंद शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर को गोद लेने के बाद बुधवार को पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के यहां पहुंच स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी पर ट्रामा सेंटर बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सीएचसी पर उन्नत चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

दुपहर बाद फतेहपुर भादों स्थित सीएचसी पहुंचे आवासीय परिवाद जांच समिति के सभापति श्रीचंद शर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में केंद्र प्रभारी डॉ. कपिल देव और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के अनुरोध पर उन्होंने गत दिनों इस सीएचसी पर ट्रामा सेंटर बनवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से भेंट की है। डॉ. कपिल देव ने ब्लड बैंक की स्थापना कराने की मांग उनके समक्ष रखी जिस पर उन्होंने इसका प्रस्ताव बना कर भेजने को कहा। राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि एमएलसी ने किसी बड़े शहर की बजाए इस पिछड़े क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेकर सच्चा जननेता होने का परिचय दिया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, पश्चिमी क्षेत्र के विस्तारक नितिन राजपाल शर्मा, अभिषेक पंडित, मंडल अध्यक्ष दूबे सिंह कांबोज, विकास गुप्ता, अविनाश शर्मा, गौरव कपिल, राजकुमार शर्मा, मनोज माहेश्वरी, मा रामेंद्र कांबोज आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed