फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLAs got Rs 1.50 crore of the first installment of the fund

विधायकों को निधि की पहली किस्त के 1.50 करोड़ रुपये मिले

Thu, 07 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
MLAs got Rs 1.50 crore of the first installment of the fund
सहारनपुर। शासन ने विधायकों को उनकी निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। सभी विधायकों को पहली किस्त में 1.50 करोड़ रुपये मिले हैं। जनपद के सात विधायकों को 10.50 करोड़ रुपये मिले हैं। इस निधि से विधायक अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे। इसके लिए विधायक अपने क्षेत्र में सीवर, खड़ंजा, नाले, नाली आदि विकास संबंधित प्रस्ताव बना कर प्रशासन को देंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए विधायकों को तीन माह बाद शासन की ओर से उनकी निधि की पहली किस्त मिली है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास के लिए निधि के रुपये में पांच करोड़ रुपये मिलेंगे। निधि की पहली किस्त के रुप में प्रत्येक विधायक को एक करोड़ 50 लाख रुपये मिले हैं। जनपद के सभी सात विधायकों बेहट विधायक उमर अली खान, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, सहारनपुर शहर विधायक राजीव गुंबर, सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक, देवबंद विधायक बृजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम और गंगोह विधायक किरत सिंह को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए निधि के रूप में मिले हैं। सातों विधायकों को कुल साढ़े दस करोड़ रुपये मिले हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से इस संबंध में सभी विधायकों को पत्र भेज कर अवगत कराया गया है, साथ ही विकास निधि के रूप में मिले एक करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव बना कर प्रशासन को देने को कहा गया है।
विज्ञापन

- शासन से सभी विधायकों को विकास कार्यों के लिए निधि की पहली किस्त के रुप में 1.50 करोड़ रुपये मिले हैं। इस संबंध में मुख्य कोषाधिकारी को भी पत्र भेज कर अवगत करा दिया गया है। जिले में कुल दस करोड़ 50 लाख रुपये निधि के रूप में मिले हैं, जिनसे विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- विजय कुमार
मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed