{"_id":"65ac32826439fd3d230a7904","slug":"mla-took-command-of-traffic-explained-to-people-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-16972-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विधायक ने संभाली यातायात की कमान, लोगों को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विधायक ने संभाली यातायात की कमान, लोगों को समझाया
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्किट हाउस रोड पर गलत दिशा में दौड़ रहे वाहनों को लेकर चलाई गई अमर उजाला की मुहिम रंग लाई। शनिवार को नगर विधायक राजीव गुंबर दल-बल के साथ हसनपुर चुंगी पर पहुंचे। जिन्होंने न केवल पुलिसकर्मियों से यातायात की जानकारी ली, बल्कि खुद सड़क पर खड़े होकर गलत दिशा में जा रहे वाहन चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाया। विधायक ने कहा कि सर्किट हाउस रोड पर किसी भी हालत में गलत दिशा में वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।
दरअसल, हसनपुर चुंगी से मानकमऊ की तरफ जाने वाले रोड पर सर्किट हाउस है। इस पर हर दिन वीवीआईपी और वीआईपी का आना लगा रहता है। यहां पर आने और जाने के लिए दो रोड है। मानकमऊ चौकी की तरफ से आने वाले वाहन नियमानुसार तारकोल वाली रोड से आने चाहिए, जबकि हसनपुर चुंगी की तरफ से जाने वाले वाहन सीमेंट वाले रोड से गुजरने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। इक्का-दुक्का छोड़ दें तो अधिकतर वाहन तारकोल वाले रोड से ही चलते हैं। एक ही रोड पर दोनों तरफ वाहन चलने की वजह से कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन कोई सुध नहीं वाला नहीं था। अमर उजाला ने अभियान के माध्यम से इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विधायक बोले, हटवाया जाएगा अतिक्रमण
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को नगर विधायक राजीव गुंबर हसनपुर चुंगी पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हसनपुंर चुंगी पर तैनात पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कहा। इसके बाद सर्किट हाउस रोड पर गलत दिशा में जाने वाले वाहन चालकों को समझाया और उन्हें सही दिशा में चलने की सीख दी। कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से हम सड़क हादसे का शिकार होने से बच सकते हैं। लोगों ने उनकी बातों को समझा और सही दिशा में वाहन लेकर चले। विधायक करीब एक घंटा वहां पर रहे। उनके जाने के बाद पुलिसकर्मी भी अलर्ट हुए।
विज्ञापन
वर्जन
इस मामले में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। जल्दी ही खुद मौका मुआयना भी करूंगा। अगर वाहन गलत दिशा में चलते हुए मिले तो वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों की जवाबदेही होगी। नियमों का हर हाल में पालन कराया जाएगा।
- डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी