{"_id":"63ce706d738c264901569847","slug":"mla-raised-demand-for-payment-of-outstanding-sugarcane-price-saharanpur-news-c-14-1-89346-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विधायक ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विधायक ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग उठाई
विज्ञापन
फ़ोटो-19
रामपुर मनिहारान। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड की लखनऊ में हुई बैठक में रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम ने चीनी मिल की समस्याओं और गन्ना मूल्य भुगतान से संबंधित मांग उठाई। उन्होंने अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
फिरोजाबाद से विधायक और उप्र राज्य नीची निगम लिमिटेड के अध्यक्ष मनीष असहिजा के समक्ष विधायक देवेंद्र निम ने गांगनौली बजाज शुगर मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही उन्होंने नानौता शुगर मिल का उच्चीकरण कर क्षमता वृद्धि कराने, टोडरपुर शुगर मिल को दोबारा चलवाने की मांग उठाई। जिससे आसपास के किसानों को शुगर मिल में गन्ना पहुंचाने में आसानी हो सके।