फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLA Nim sanitized the streets of the village himself

विधायक निम ने गांव गलियों को खुद किया सैनिटाइज

Fri, 28 May 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
MLA Nim sanitized the streets of the village himself
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कई गांवों में पहुंचकर खुद ही गांव की गलियों, घरों और प्रमुख मार्गों को सैनिटाइज किया है। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों ने भी उनके साथ साफ-सफाई की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सर्व प्रथम विधायक देवेंद्र निम बलियाखेड़ी क्षेत्र के गांव बीतियां में नवनिर्वाचित प्रधान महावीर के आवास पर पहुंचे। इसके बाद विधायक ने प्रधान के साथ गांव का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था देखी। तत्पश्चात विधायक ने पंचायत राज विभाग के टैंकरों के जरिए खुद ही गांव की गलियों, लोगों के घरों के बाहर, प्रमुख चौराहों को सैनिटाइज किया। उनके साथ ग्राम प्रधान महावीर ने साफ-सफाई कराई। इसके पश्चात विधायक ने गांव सहजवा, नयागांव, बेनीखेड़ा सहित अनेक गांवों में साफ-सफाई फॉगिंग और सैनिटाइजेशन किया। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि कोरोना महामारी में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की ओर से जनता के बचाव को हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हम सब का भी कर्तव्य बनता है कि सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क लगाएं एवं शारीरिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

इस दौरान मिनल शर्मा, अमित, चौधरी मोहकम सिंह, चौधरी धीरज सिंह, प्रमोद तंवर, अमरनाथ, नफे सिंह, डाक्टर विश्वास, प्रेम सिंह सैनी, सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, कैलाशी, मोहन सिंह कश्यप, नरेश कश्यप, विशाल गौतम, प्रवेश, अशोक, वीर सिंह, जबर सिंह, अमनपाल, सुशील, धर्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed