{"_id":"60b916198ebc3e8c093bf65e","slug":"mla-met-dm-on-order-to-remove-encroachment-saharanpur-news-mrt5411326197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के आदेश पर डीएम से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के आदेश पर डीएम से मिले विधायक
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे 709 बी पर प्रशासन द्वारा कस्बे से दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की घोषणा से हाईवे किनारे बसे लोगों में हड़कंप मचा है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में लोगों ने डीएम से मिलकर बिना पैमाइश के अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का विरोध जताया है।
बता दें कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे 709 बी पर पिछले एक साल से कार्य चल रहा है। कई जगह सड़क का निर्माण हो चुका है। कस्बे के मध्य में सड़क निर्माण कंपनी व पीडब्ल्यूडी विभाग कई बार पैमाइश कर चुका है। प्रत्येक बार पैमाइश अलग-अलग कर निशानदेही की जाती रही है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। बुधवार शाम एसडीएम द्वारा घोषणा करा दी गई कि कस्बे के मध्य से गुजरने वाले दिल्ली मार्ग पर से सभी लोग चार जून तक अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा पुलिस प्रशासन स्वयं अतिक्रमण को हटाएगी। इससे लोगों में हड़कंप मचा है।
इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में कस्बे के लोगों ने डीएम अखिलेश सिंह से मुलाकात की। विधायक देवेंद्र निम ने डीएम से कहा कि कस्बे के मध्य में गुजरने वाले मार्ग पर रहने वाले लोगों का कहना है कि पैमाइश सही नहीं है, पुन: पैमाइश कराकर निशानदेही की जाए। इस पर डीएम अखिलेश सिंह ने एसडीएम को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।