फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mistry dies after touching pipe from HT line

एचटी लाइन से पाइप छू जाने से मिस्त्री की मौत

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mistry dies after touching pipe from HT line
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हैंडपंप की मरम्मत के दौरान बाहर निकाले गए पाइप के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के तारों से छू जाने से दो मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों का देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां स्थित नवीन मंडी यार्ड के बाहर स्थित विजय बीज भंडार के सामने के सामने एक पुराना हैंडपंप है। बुधवार शाम छुटमलपुर की कमालपुर रोड निवासी मिस्त्री मामचंद सैनी (65) और उसका साथी बिजेंद्र गौतम निवासी गांव कमालपुर हैंडपंप को रिपेयर कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने हैंडपंप की नली बाहर निकाली तो वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। जबरदस्त करंट लगने के चलते दोनों गंभीर रुप से झुलस गए। आस पास के लोगों ने आनन फानन में उन्हें एंबुलेंस से देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने मामचंद सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बिजेंद्र का उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बनी है। मामचंद की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने देहरादून अस्पताल पहुंच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। उधर थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि हैंडपंप की नली में एचटी लाइन का करंट उतरने से मिस्त्री की मौत हुई है। परिजनों ने इत्तेफाकिया में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed