PHOTOS: सीएम का रोड शो, गूंजे योगी जिंदाबाद के नारे, हाथों में बुलडोजर लेकर पहुंचे लोग
Mission 2024 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान सीएम योगी का जोरदार स्वागत हुआ और योगी-योगी के जमकर नारे लगे।
विस्तार
सहारनपुर लोकसभा सीट पर एक के बाद एक जनसभा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रोड शो के माध्यम से मतदाताओं को साधा। करीब दो किलोमीटर लंबे रोड शो में व्यापारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकाप्टर से पुलिस लाइन में पहुंचे। इसके बाद वह काफिले के साथ पुराने शहर में भगत सिंह चौक पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद खुले वाहन में सवार हुए। इनके साथ राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय सिंह, प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा भी वाहन में मुख्यमंत्री के साथ रहे।
वहीं, शाम 4:40 बजे भगत सिंह चौक से रोड शो शुरू हुआ, जो मोरगंज बाजार, शहदीगंज बाजार, चौक फव्वारा, चौकी सराय, श्रीराम चौक, नेहरू मार्केट होते हुए घंटाघर पर 5:10 बजे पहुंचा।
घंटाघर पर मुख्यमंत्री के संबोधन की तैयारी की गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम में बदलाव के चलते मुख्यमंत्री का संबोधन नहीं हुआ। वह पदाधिकारियों से मिलकर वहां से रवाना हो गए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, जगपाल सिंह, लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप, अमर गुप्ता, मानवीर सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, बजते रहे धार्मिक गीत, उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो करीब दो किलोमीटर का था, जो 30 मिनट में संपन्न हो गया। रास्ते में 15 से अधिक जगहों पर डीजे लगे हुए थे, जिनमें धार्मिक भजनों पर समर्थक डांस करते हुए भी नजर आए। इसके साथ ही पार्टी झंडा लहराकर जयश्रीराम के जयकारे और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए रहे थे।
मुस्लिम समाज ने किया स्वागत, बुलडोजर लेकर भी पहुंचे
चौक फव्वारा और चौकी सराय भाजपा नेता एम. आजादी अंसारी, जहीर, हाफिज वाजिद, एम. आरिफ अंसारी, राशिद अंसारी, रिजवान खान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके अलावा बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर योगी आदित्यनाथ के रोड शो में प्रतीक चिन्ह के रूप में समर्थक प्लास्टिक का बुलडोजर लेकर भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें: UPSC Topper Aditya Srivastava: पहले भी सफलता का स्वाद चख चुके हैं आदित्य, पढ़ें आईआईटीयन से IAS बनने तक का सफर
संत समाज से मिले, प्रभु श्रीराम परिवार की झांकी रही आकर्षण
पुलिस लाइन में बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज, पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, सुदीक्षा देवी, योगेश दीक्षित सहित विप्र परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्वागत किया। वहीं, रोड शो के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान भगवान की झांकी आकर्षण केंद्र रही।
यह भी पढ़ें: UPSC Civil Service Result Out: यूपीएससी में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.